किराए के कमरे में चल रहा था सेक्स रैकेट 1 युवक सहित 2 महिला गिरफ्तार

3 hours ago
On:

धार। कोतवाली पुलिस ने शहर की सुंदरवन कॉलोनी में दबिश देकर सेक्स रैकेट में शामिल एक युवक सहित दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है, पुलिस को लगातार युवक द्वारा क्षेत्र में सेक्स रैकेट संचलित करने की शिकायतें स्थानीय रहवासियों से मिल रही थी। शिकायत पर पुलिस ने उक्त मकान पर रैकी करवाई जिसके बाद टीम ने दबिश देकर मौके से दिनू (उर्फ दिनेश पिता लूना परमार निवासी बस स्टैंड कलाली के पीछे)
के साथ दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से नगदी, पांच मोबाईल फोन सहित आपत्तिजनक सामग्री को जप्त कर अनैतिक देह व्यापार अधिनियम की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है।

दिनू उर्फ दिनेश परमार कई दिनों से यहां चोरी छुपे देह व्यापार का संचालन कर रहा था, वह शहर के कई इलाकों में किराए का मकान लेकर अपनी लोकेशन बदलते रहता था, कुछ दिनों पूर्व ही वह सुंदरवन कॉलोनी में किराए के मकान में रहने आया और वहां भी देह व्यापार का काम शुरु कर दिया था, आरोपियों ने कुछ दिन पहले ही इंदौर से एक युवती को धार बुलाया था, आरोपी युवती के माध्यम से ही सैक्स रैकेट संचालित कर रहे थे। जब इसकी सूचना रहवासियों को लगी तो उन्होंने इसकी शिकायत सीएसपी सुजावल जग्गा से की। शिकायत पर सीएसपी ने एक टीम गठित कर टीम को दिनू की सक्रियता पर पैनी नजर बनाए रखने के निर्देश दिए थे। बुधवार दोपहर में टीम को जैसे ही उसकी सूचना मिली पुलिस टीम ने तीनों को दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया।

मकान मालिक पर भी होगी कार्रवाई
पुलिस प्रकरण में मकान मालिका की भूमिका की भी जांच करेंगी यदि मकान किराए से देने के वैध दस्तावेज नही पाए गए तो मामले में मकान मालिक भी आरोपी बनाया जाएगा।

सीएसपी सुजावत जग्गा ने बताया कि मुखबिर की सूचना मिली थी कि सुंदरवन कॉलोनी में देह व्यापार का कार्य किया जा रहा है जिसकी तस्दीक के लिए टीम को लगाया गया था, पुलिस ने दबिश देकर उक्त मकान से तीन लोगो को गिरफ्तार किया है, उक्त मामले में धारा 3, 4, 5 और 7 अनैतिक देह व्यापार अधिनियम निवारण की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। मकान मालिक की भूमिका पाई जाने पर उस पर भी कार्यवाही की जाएगी।

Aruna Sharma

पत्रकारिता में सात वर्षों से ज्यादा का अनुभव। वर्तमान में RNVLive की मध्यप्रदेश डेस्क पर बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत। राजनीति, अपराध और जनसरोकार से जुड़ी खबरों में दिलचस्पी रखते हैं। इससे पहले इनशॉर्ट्स न्यूज ऐप और जनसत्ता डिजिटल में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

support@rnvlive.com
Join Our WhatsApp Channel