- 2 करोड़ की लागत से बने नाले की गुणवत्ता पर विधायक ने उठाए सवाल, नगर परिषद नरवर कटघरे में
- भोपाल से आई टीम के अफसर ने नाले में उतरकर गुणवत्ता को लेकर जांच की
- भाजपा के करैरा विधायक ने विधानसभा में नाले की गुणवत्ता पर उठाए थे सवाल
शिवपुरी जिले के नरवर में 2 करोड़ 14 लाख रुपए के नाला निर्माण का मामला सुर्खियों में आ गया है। शिवपुरी जिले के नरवर नगर परिषद में 2 करोड 14 लाख रुपए की लागत से बनाए गए नाले निर्माण की गुणवत्ता को लेकर सत्ताधारी दल भाजपा के करैरा विधायक रमेश खटीक ने सवाल उठाए हैं।
उन्होंने इसकी गुणवत्ता को लेकर विधानसभा में बीते दिनों एक प्रश्न लगाया था विधानसभा में आश्वासन मिलने के बाद भोपाल से जांच करने के लिए जांच दल नरवर पहुंचा। नरवर में नाले में उतरकर जांच दल ने यहां पर जांच की है विधायक रमेश खटीक का आरोप है कि जहा घटिया निर्माण किया गया है। नरवर नगर परिषद द्वारा यह निर्माण किया गया है। नरवर नगर परिषद में ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक नेता संदीप महेश्वरी की पत्नी पद्मा महेश्वरी अध्यक्ष हैं।








