देर रात बदमाशों ने एक महिला की हत्या कर दी। महिला अपने पति के साथ गांव से खंडवा शहर की ओर आ रही थी। बदमाशों ने महिला के पति के साथ भी मारपीट की वह भी घायल है जिसका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
घटना खण्डवा के पदम नगर थाना क्षेत्र के दिग्रस -बावड़िया काजी गांव की है। दिग्रस के रहने वाले महेंद्र अपनी पत्नी सविता की अचानक तबीयत खराब होने की वजह से उन्हें अस्पताल दिखाने के लिए मोटरसाइकिल से खंडवा शहर की ओर आ रहे थे।
तभी गांव के सुनसान रास्ते पर बदमाशों ने मोटरसाइकिल सवार दंपति को रोका उनके साथ मारपीट की। बदमाशों ने महिला को ज्यादा टारगेट किया। महिला पर चाकूओ से कई बार हमले किए जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
पता चला है कि महिला का मंगलसूत्र भी लूट कर ले गए। घटना के बाद ग्रामीण घायल पति को लेकर अस्पताल पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
पुलिस भी रात में घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस घटना स्थल से कुछ सबूत भी जुटाए है। पुलिस अब सबूत और ग्रामीणों से पूछताछ के आधार पर जल्दी ही इस पूरे मामले का खुलासा करने की बात कह रही है।








