दतिया के चुनार फाटक पर 8 से 10 बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग CCTV में कैद हुई वारदाद

3 hours ago
On:

मध्य प्रदेश के दतिया मेँ चुनगर फाटक इलाके में बीती रात 8 से 10 बदमाशों ने एक घर को निशाना बनाते हुए अंधाधुंध फायरिंग कर दहशत फैला दी। बदमाशों के हाथ में दुनाली बंदूकें साफ दिखाई दे रही हैं और CCTV फुटेज में पूरी वारदात कैद हो चुकी है। जानकारी के मुताबिक असल आदिवासी नाम के युवक का कुछ लोगों से मामूली विवाद हुआ था। इसी रंजिश को लेकर देर रात बदमाश उसके घर पहुंचे और ताबड़तोड़ गोलियां बरसाना शुरू कर दीं। गोलियां घर की दीवारों पर लगीं हालांकि गनीमत रही कि इस घटना में किसी को चोट नहीं आई

घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस का कहना है कि जिले में अपराधियों का मनोबल बढ़ने नहीं दिया जाएगा। कार्रवाई में ढिलाई नहीं होगी और CCTV फुटेज के आधार पर सभी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

Aruna Sharma

पत्रकारिता में सात वर्षों से ज्यादा का अनुभव। वर्तमान में RNVLive की मध्यप्रदेश डेस्क पर बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत। राजनीति, अपराध और जनसरोकार से जुड़ी खबरों में दिलचस्पी रखते हैं। इससे पहले इनशॉर्ट्स न्यूज ऐप और जनसत्ता डिजिटल में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

support@rnvlive.com
Join Our WhatsApp Channel