MP NEWS: साहब शराब फैक्ट्री की बदबू से हमे होती है परेशानी

3 hours ago
On:

फैक्ट्री की बदबू से परेशान लोगो की शिकायत पर आज सागर से प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड की टीम जांच करने पहुंची और फैक्ट्री के अंदर से आ रही बदबू की दो घंटे तक जांच करती रही ,इस बात की जानकारी मीडिया को लगी तो सागर से आई टीम भी मीडिया द्वारा बताये गंदी बदबू और गंदे पानी आने की जगह देखती रही ,लेकिन बाद मे फैक्ट्री के मालिक के साथ बैठक हुई ,और मीडिया के कैमरे कैसे ही चालू हुए यह टीम अपनी कारो मे बैठी और खिडकी के कांच बंद कर भाग खडी हुई।

गौरतलब है छतरपुर के नौगांव स्थित शराब फैक्ट्री की गंध से परेशान होकर स्थानीय नागरिकों ने कलेक्टर सहित केन्द्रीय मंत्री वीरेन्द्र खटीक से शिकायत की थी ,जिस पर कलेक्टर ने इसकी जांच के लिये हाई लेवल कमेटी गठित की थी।

Aruna Sharma

पत्रकारिता में सात वर्षों से ज्यादा का अनुभव। वर्तमान में RNVLive की मध्यप्रदेश डेस्क पर बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत। राजनीति, अपराध और जनसरोकार से जुड़ी खबरों में दिलचस्पी रखते हैं। इससे पहले इनशॉर्ट्स न्यूज ऐप और जनसत्ता डिजिटल में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

support@rnvlive.com
Join Our WhatsApp Channel