कलेक्टर ने BMO को दिया शोकाज नोटिस ANM को किया निलबिंत

3 hours ago
On:

सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करने पहुंची रीवा कलेक्टर महिलाओं से निःशुल्क स्वास्थ्य जांच के संबंध में की पूछताछ एक्शन में दिखी कलेक्टर प्रतिभा पॉल मेडिकल ऑफिसर को कारण बताओं नोटिस जारी वही एएनएम को निलंबित करने के दिए निर्देश

रीवा सहित पूरे प्रदेश में सेवा पखवाड़ा अभियान चलाया जा रहा है 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक यह अभियान चलाया जाएगा इसी अभियान के तहत रीवा कलेक्टर प्रतिभा पाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में निरीक्षण करने पहुंची निरीक्षण के दौरान कलेक्टर के साथ एसडीएम हुजूर वैशाली जैन और मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजीव शुक्ला भी मौजूद रहे।

जिले में सेवा पखवाड़ा के तहत स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान चलाया जा रहा है। अभियान का जायजा लेने के लिए कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने शहर के स्वास्थ्य केन्द्रों का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने प्राथमिक स्वास्थ्य खैरी और संजीवनी क्लीनिक ढेकहा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने स्वास्थ्य केन्द्रों में उपस्थित महिलाओं से स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली। कलेक्टर ने स्वास्थ्य केन्द्र में उपस्थित गर्भवती महिला से नियमित चेकप, हीमोग्लोविन जांच, ब्लड प्रेशर, दवाईयों की उपलब्धता, स्वास्थ्य केन्द्र में डॉक्टरों की उपस्थिति आदि के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर ने स्वास्थ्य केन्द्रों की व्यवस्थाओं, उपस्थिति रजिस्टर, बच्चों के टीकाकरण, साफ-सफाई आदि के विषय में पूछताछ की। उन्होंने कहा कि अभियान में प्रत्येक गर्भवती महिला का अनिवार्य रूप से पंजीयन कर एएनसी चेकप करें। महिलाओं की हीमोग्लोविन, डायबिटीज ब्लडप्रेशर तथा पोषण स्तर की जाँच कर प्रत्येक पंजीकृत महिला की जानकारी अनमोल पोर्टल और यूविन पोर्टल पर तत्काल अपलोड करें। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर प्रतिभा पॉल एक्शन मूड मे दिखीं स्वास्थ्य केन्द्र में मेडिकल ऑफिसर डॉ प्रीती वर्मा ही अनुपस्थित पाई गईं जिसके बाद तत्काल कलेक्टर महोदया ने डॉ प्रीती वर्मा को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने एएनएम अलका शुक्ला को निलंबित करने के भी निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान एसडीएम हुजूर वैशाली जैन, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजीव शुक्ला भी उपस्थित रहे।

Aruna Sharma

पत्रकारिता में सात वर्षों से ज्यादा का अनुभव। वर्तमान में RNVLive की मध्यप्रदेश डेस्क पर बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत। राजनीति, अपराध और जनसरोकार से जुड़ी खबरों में दिलचस्पी रखते हैं। इससे पहले इनशॉर्ट्स न्यूज ऐप और जनसत्ता डिजिटल में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

support@rnvlive.com
Join Our WhatsApp Channel