MP News : इंसानियत को शर्मसार करने वाली दिल दहला देने वाली घटना शहडोल जिले के सिंहपुर इलाके से सामने आई है। 80 वर्षीय वृद्ध शंकर पटेल, जो खेती और इलाज के लिए शहडोल सेंट्रल बैंक से 20 हजार रुपये निकालकर घर लौट रहे थे, रास्ते में लूट का शिकार हो गए…..
जानकारी के मुताबिक सिंहपुर थाना क्षेत्र के ग्राम चुनिया के रहने वाले 80 वर्षीय शंकर पटेल खेती किसानी और इलाज के लिए शहडोल के सेंट्रल बैंक से 20 हजार रु निकलवा कर पैसा कोहला में रखकर पुरानी बस्ती दुर्गा मंदिर के पास स्थित नाई की दुकान पर बाल कटवाते समय झोले में रखे पैसों को देखकर वहां मौजूद दो युवकों की नीयत खराब हो गई,दोनों युवक वृद्ध का पीछा करते हुए कुछ दूर तक आए और घर छोड़ने का बहाना बनाकर उन्हें अपनी बाइक पर बैठा लिया,लेकिन इंसानियत के नाम पर शुरू हुई सवारी फतेहपुर के जंगल में जाकर दुर्दांत लूट में बदल गई,जंगल में युवकों ने वृद्ध शंकर को उतारकर झोले से 20 हजार रुपये लूट लिए और उन्हें वहीं अकेला छोड़कर फरार हो गए, किसी तरह से वृद्ध घर पहुंचा तो सदमे से उसकी तबीयत बिगड़ गई,कई दिनों तक उपचार के बाद स्वास्थ्य थोड़ा बेहतर होने पर 21 नवंबर को उन्होंने सिंहपुर थाना पहुंचकर पूरी घटना की शिकायत दर्ज कराई।
थाना प्रभारी एम.एल. रहंगडाले ने बताया कि अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। घटना क्षेत्र और आसपास लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर संदेही युवकों की पहचान की जा रही है। पुलिस टीमें लगातार पड़ताल में जुटी हैं।








