DJ में नही दिया नाचने तो दूल्हे के भाई की कर दी जमकर पिटाई

3 hours ago
Last updated:

MP News : बुढ़ार थाना क्षेत्र के बैरिहा गांव में शनिवार रात शादी की खुशियाँ उस समय खून-खराबे में बदल गईं, जब डीजे पर डांस को लेकर बारातियों और गांव के युवकों के बीच मामूली नोकझोंक ने गंभीर मारपीट का रूप ले लिया। अनूपपुर जिले के कोतमा से आई बारात में दूल्हे का भाई गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे लहूलुहान हालत में अस्पताल ले जाना पड़ा, घटना के बाद बारातियों ने Dial-112 पर कॉल कर पुलिस की मदद ली और मामला बुढ़ार थाने तक जा पहुंचा…

जानकारी के अनुसार अनूपपुर जिले के कोतमा बनियान टोला निवासी मनोज नामदेव के बेटे सचिन नामदेव की बारात बैरिहा गांव आई थी, बारात में डीजे के साथ बाराती डांस कर रहे थे, इसी दौरान गांव के कुछ युवक भी डांस में शामिल होना चाहते थे, दूल्हे का भाई ओम नामदेव और उसके दोस्त ने उन्हें डीजे पर चढ़ने से रोका, जिसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई, बारात शामिल रहे बड़े बुजुर्गों ने समझाइश देकर मामले को शांत कराया, लेकिन मनमुटाव खत्म नहीं हुआ।

बारात जैसे ही लड़की के घर द्वारचार के लिए पहुँची, तभी गांव के दामोदर नापित, अजय नामदेव और राघव नामदेव वहां पहुंच गए और पुराने विवाद को फिर तूल देते हुए बारातियों पर हमला कर दिया, मारपीट के दौरान उन्होंने दूल्हे के बड़े भाई ओम नामदेव के सिर पर लाठी से वार कर दिया, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा, हमले में उसके दोस्त को भी चोटें आईं।ल, हंगामा बढ़ता देख बारातियों ने Dial-112 पर सूचना दी, जिसके बाद पुलिस पहुंचकर स्थिति पर नियंत्रण पाया, घायल बाराती को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, बाद में दूल्हे के परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई, इस घटना के बाद गांव व बारात दोनों पक्षों में तनाव का माहौल बना रहा, शादी की खुशियों में आया यह विवाद सभी के लिए कड़वी घटना बन गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

बुढ़ार थाना प्रभारी विनय सिंह ने बताया डीजे पर डांस को लेकर बाराती और गांव के युवकों के बीच विवाद हुआ था। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Aruna Sharma

पत्रकारिता में सात वर्षों से ज्यादा का अनुभव। वर्तमान में RNVLive की मध्यप्रदेश डेस्क पर बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत। राजनीति, अपराध और जनसरोकार से जुड़ी खबरों में दिलचस्पी रखते हैं। इससे पहले इनशॉर्ट्स न्यूज ऐप और जनसत्ता डिजिटल में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

support@rnvlive.com
Join Our WhatsApp Channel