बिजली करंट से ठेका कर्मचारी की मौत live updates

3 hours ago
Last updated:

नर्मदापुरम जिले के इटारसी स्थित ग्राम पानबर्री में बिजली पोल पर काम करने के दौरान ठेकेदार में रखे बिजली कर्मचारी की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई।आज दोपहर में कर्मचारी रामप्रसाद बिजली पोल पर काम कर रहा था।इसी दौरान उसे बिजली करंट लग गया।कर्मचारी का शव करीब एक घण्टे तक बिजली तार पर झूलता रह।

मृतक कर्मचारी रामपुर थाना क्षेत्र के ग्राम केसला का निवासी है।इस मामले में रामपुर पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिये इटारसी के सरकारी अस्पताल भेज दिया है।सवाल इस बाद का है कि जब काम के दौरान बिजली सप्लाई को बंद किया जा है तो उसमें बिजली करंट आया कैसे।बिजली अधिकारी भी घटना के बाद से इस मामले की जांच में जुट गये है।

Aruna Sharma

पत्रकारिता में सात वर्षों से ज्यादा का अनुभव। वर्तमान में RNVLive की मध्यप्रदेश डेस्क पर बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत। राजनीति, अपराध और जनसरोकार से जुड़ी खबरों में दिलचस्पी रखते हैं। इससे पहले इनशॉर्ट्स न्यूज ऐप और जनसत्ता डिजिटल में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

support@rnvlive.com
Join Our WhatsApp Channel