Khandwa News: नकली नोट छापने वाला गिरोह भोपाल से गिरफ्तार

3 hours ago
Last updated:

खंडवा के जावर थाना पुलिस ने नकली नोट छापने वाले सरगना डॉ. प्रतीक नवलखे , राहुल पंवार और दिनेश गोरे को भोपाल से किया गिरफ्तार । आपको बतादे की 2 नवंबर को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम पेठिया मस्जिद के मौलाना जुबेर अंसारी पेठिया के कमरे से कुल नकली नोट 19,78,000/-रुपये और अन्य समान मिले थे । पुलिस ने जब नोटों की जांच पड़ताल करने पर नोटो के कागजो की छपाई व सुरक्षा धागे की गुणवत्ता मे अन्तर के कारण सभी नोट नकली होना पाये गये थे। आरोपी जुबेर अंसारी जो बुरहानपुर का रहने वाला था और खंडवा के पैठिया गांव में इमामत करता था। इसके विरुद्ध जावर थाने में अपराध 266/25 धारा 179,180 बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। प्रकरण में एस आई टी की टीम इस मामले में जांच कर रही थी।विवेचना के दौरान पता चला कि प्रकरण में नकली नोट उपलब्ध कराने वाला डॉ प्रतीक नवलखे निवासी बुरहानपुर है। इसी बीच मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि प्रकरण मे संलिप्त आऱोपी भोपाल मे गोपाल उर्फ राहुल के किराये के मकान मे छुपे हुए है । आरोपीयो की तलाश मे मुखबीर द्वारा बताये स्थान पर दबीश दी गई जहाँ से तीन लोगों को डॉ. प्रतीक नवलखे बुरहानपुर , गोपाल उर्फ राहुल हरदा और दिनेश गोरे धारणी जिला अमरावती महाराष्ट्र को गिरफ्तार किया।

आरोपी गोपाल उर्फ राहुल के किराये के मकान गोकुल धाम सोसायटी मकान नंबर 1/608 गोकुल अपार्टमेंट बागमुगलिया भोपाल से नगदी नकली नोट एवं अन्य इलेक्ट्रानिक उपकरण के साथ गिरफ़्तार किया गया है। । मुख्य आरोपी डॉक्टर प्रतीक नवलखे के कब्जे से 500 रूपये के 13 नकली नोट कुल राशि 13500 रूपये, 7 मोबाइल, एक लैपटॉप, 15 चेक बुक,12 एटीएम व डेबिट कार्ड एवं अन्य उपकरण जप्त किया गया। दूसरे आरोपी गोपाल उर्फ राहुल के कब्जे से ₹500 के 6 नकली नोट राशि ₹3000, एक ड्रायर मशीन, दो मोबाइल, 20 एटीएम व डेबिट कार्ड जप्त किए गए। तीसरे आरोपी दिनेश पिता दीपक गौर के कब्जे से ₹500 के 17 नकली नोट राशि 8500 रूपये जप्त किए गए। आरोपियों को खंडवा न्यायालय में पेश कर प्रकरण के संबंध में विस्तृत पूछताछ हेतु पुलिस रिमांड लिए जाने की बात पुलिस कर रही है।

आपको बतादे की खंडवा के पैठिया गांव के मदरसे के इमाम जुबेर अंसारी के कमरे से नकली नोट निकले थे , जिसके बाद से इसकी जांच चल रही थी। मालेगांव पुलिस ने 29 अक्टूबर को दो लोगों को नकली नोट के साथ गिरफ्तार किया था । जिसमें से एक जुबेर अंसारी खंडवा के पैठिया गांव के मदरसे में इमामत करता था। कुछ दिन पहले ही छुट्टी लेकर गया था। जिसके बाद मालेगांव पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। उससे पूछताछ में बुरहानपुर के डॉक्टर प्रतीक नवलखे सहित दो अन्य की जानकारी मिली थी तब से पुलिस लगातार इनकी तलाश कर रही थी।

Aruna Sharma

पत्रकारिता में सात वर्षों से ज्यादा का अनुभव। वर्तमान में RNVLive की मध्यप्रदेश डेस्क पर बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत। राजनीति, अपराध और जनसरोकार से जुड़ी खबरों में दिलचस्पी रखते हैं। इससे पहले इनशॉर्ट्स न्यूज ऐप और जनसत्ता डिजिटल में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

support@rnvlive.com
Join Our WhatsApp Channel