न्यूटन चिखली की आफरीन परवीन अपने 5 साल 8 महीने के बेटे अदनान याद करते हुए रुहांसे गले से बताती है कि उसके बेटे को हल्का सा बुखार आया और किडनी खराब होने से बेटे की मौत हो गई। दरसअल परासिया विकासखंड में एक अजीब बीमारी से हड़कंप मचा हुआ है जहां पर हल्का बुखार और जुकाम के बाद बच्चों को किडनी इन्फेक्शन हो रहा है और अबतक तीन बच्चों की मौत हो गई है।
परासिया विकासखंड में एक स्वास्थ्य समस्या ने लोगों की नींद उड़ा दी है दरअसल बच्चों को हल्का बुखार और जुकाम होने के बाद अचानक किडनी इन्फेक्शन की समस्या रही है अब तक करीब 10 बच्चों को यह समस्या हुई है जिसमें तीन बच्चों की नागपुर में इलाज के दौरान मौत हो चुकी है बच्चों के परिजनों का कहना है कि बच्चों को हल्का बुखार और जुकाम की शिकायत के चलते निजी अस्पतालों में चेकअप कराया वहां पर इलाज हुआ और उसके बाद अचानक पेशाब की समस्या होने लगी और उन्हें नागपुर रेफर किया गया नागपुर में पता चला कि बच्चों की किडनी में इंफेक्शन हो गया है।
बच्चों को हल्का सर्दी जुकाम और बुखार हो रहा है ऐसे में शरीर में पानी की कमी होती है लेकिन किडनी का इन्फेक्शन अचानक हो रहा है आखिर यह किन कारणों से हो रहा है इसका पता लगाने के लिए सैंपल लैब भेजे गए हैं रिपोर्ट आने के बाद ही कारणों का पता चल जाएगा
कलेक्टर शीलेंद्र सिंह का कहना है कि अचानक किडनी इन्फेक्शन से बच्चों की मौत चिंता का विषय है इसके लिए जिला प्रशासन ने आईसीएमआर से संपर्क किया है आईसीएमआर की टीम दिल्ली से पहुंचेगी और उन इलाकों में रिसर्च कर पता लगाएगी कि आखिर किन कारणों से बच्चों की मौत हुई है








