बालाघाट के गढ़ी थाना अंतर्गत पांण्डूतला टोलप्लाजा मे लूट की वारदात को अंजाम देने वाले 5 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है साथ ही पुलिस ने आरोपियों के पास से लुटे गये 98 हजार नगद , 2 मोबाईल व घटना मे प्रायुक्त एक मोटरसाईकिल भी बरामद की है।
वॉइसओवर- इस मामले को लेकर अतिरिक्त पुलिस अधिक्षक बैहर, आदर्शकांत शुक्ला ने बताया की 19 सितंबर की रात पांडुतला टोल नाके में ओवरलोड चार्ज को लेकर आरोपी रंजीत साहू निवासी अहमदपुर थाना बम्हनी, गणेश साहू निवासी बिछिया मुकेश सैय्याम, सुदर्शन धुर्वे व अजय जो सभी मंडला जिले के निवासी बताये जा रहे है। इनका टोल कर्मचारियों के बीच विवाद हुआ था और अधूरा पेमेंट कर आरोपियों द्वारा वाहन को निकाल लिया गया था।
जिसके बाद सभी आरोपी अपने अन्य साथियो के साथ लाठी डंडे लेकर टोल प्लाजा पहुंचे और टोल कर्मचारियों के साथ मारपीट कर टोल बूथ पर जमकर तोड़फोड़ की और वहां रखी नगद राशि करीब 1 लाख 13 हजार 4 सौ रुपए व 2 मोबाईल लुटकर फरार हो गए, वही इस घटना की शिकायत टोल प्लाजा के मैनेजर वरुण प्रताप सिंह के द्वारा गढ़ी थाने मे दर्ज कराई गई थी जिसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया है।
इस लूट की घटना मे शामिल अन्य आरोपी फरार बताये जा रहे है जिनकी पुलिस अभी तलाश कर रही है।








